रसड़ा बलिया: बांसफोर समाज का राजनीतिक हित समाजवादी पार्टी में ही निहित: संग्राम सिंह यादव

बलिया

बलिया जनपद के रसड़ा स्थित वेलकम मैरेज हॉल परिसर में रविवार को अति दलित बांसफोर समाज महासभा का सम्मेलन आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के रसड़ा स्थित वेलकम मैरेज हॉल परिसर में रविवार को अति दलित बांसफोर समाज महासभा का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डोम, मुसहर, रावत, कोरी, कंजर और धरिकार समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर समाज के उत्थान, शिक्षा और अधिकारों पर मंथन किया।

समारोह के मुख्य अतिथि फेफना विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि अति दलित समाज बच्चों को शिक्षित बनाए और अधिकारों के प्रति जागरूक रहे। उन्होंने कहा कि बांसफोर समाज का राजनीतिक हित सपा में ही सुरक्षित है और अखिलेश यादव पीडीए को सशक्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार बांसफोर और राष्ट्रीय महासचिव चंद्रमा बांसफोर ने भी एकजुटता की अपील की। इस दौरान राजेश कुमार मुन्ना, लालजी, मुनीबजी, समर बहादुर यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता रामअवतार और संचालन ओमप्रकाश ने किया।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.