बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के वार्ड नंबर 22 में सभासद जावेद कुरैशी द्वारा कराए गए विकास कार्यों की वार्डवासियों के बीच काफी सराहना हो रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत नगर के वार्ड नंबर 22 में सभासद जावेद कुरैशी द्वारा कराए गए विकास कार्यों की वार्डवासियों के बीच काफी सराहना हो रही है। क्षेत्र में पक्की सड़कों के निर्माण, कब्रिस्तान में स्ट्रीट लाइटों और प्रमुख नुक्कड़ों पर प्रकाश व्यवस्था से वार्ड की सूरत बदल गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से बदहाल गलियों में सड़कें बनने से आवागमन सुगम हुआ है, जबकि लाइटों के लगने से रात के समय लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सभासद ने वादों से इतर धरातल पर काम करके जनता को सीधे राहत पहुंचाई है।
विकास कार्यों पर सभासद जावेद कुरैशी ने वार्डवासियों के सहयोग और स्नेह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार ही उनकी असली ताकत है और वे आगे भी इसी निष्ठा के साथ क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













