महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत निचलौल के लोहिया नगर वार्ड नंबर 11 में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से भीषण जलभराव की समस्या बनी हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत निचलौल के लोहिया नगर वार्ड नंबर 11 में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से भीषण जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण रोजाना ‘सन साइन’ और ‘सेंट जोसेफ’ स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे इसी दूषित पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
पानी से भरे रास्ते से गुजरते समय बच्चों के कपड़े व जूते भीग जाते हैं, वहीं फिसलकर चोटिल होने की आशंका भी लगातार बनी रहती है। जलभराव के स्थाई निस्तारण की व्यवस्था न होने से स्थानीय निवासियों में प्रशासनिक अनदेखी को लेकर भारी आक्रोश है।
स्थानीय निवासी राहुल मिश्रा और प्राची तिवारी समेत अन्य नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल जलनिकासी कराने तथा मार्ग की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बच्चों व आम जनता को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












