मऊ

पहाड़ी व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण सरयू घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर ने मऊ जिले की घोसी और मधुबन तहसील क्षेत्र में विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

पहाड़ी व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण सरयू घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर ने मऊ जिले की घोसी और मधुबन तहसील क्षेत्र में विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। खेतों में बाढ़ का पानी भर जाने से सैकड़ों एकड़ धान और गन्ने की फसलें पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।
फसलों के साथ पशु चारे पर संकट, जहरीले जीवों का बना खतरा
बाढ़ के पानी से फसलों को हुए भारी नुकसान के साथ-साथ अब मवेशियों के लिए चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जलभराव वाले मैदानी इलाकों में पानी भरने के कारण जहरीले सांप और अन्य कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी काफी बढ़ गया है।

इन गांवों के सिवान में घुसा बाढ़ का पानी
हालांकि राहत की बात यह है कि बाढ़ का पानी अभी गांवों की मुख्य आबादी में प्रवेश नहीं कर सका है। लेकिन दोहरीघाट कस्बे के निचले हिस्सों और संपर्क मार्गों पर जलभराव हो गया है। मधुबन तहसील के दुबारी क्षेत्र समेत चिउंटीडांड़, रामनगर, सरहरा, नईबाजार, धनौली रामपुर, गौरीडीह, उसरा, गोधनी, बीबीपुर और रोशनपुर गांवों के खेतों में कई फीट पानी भर चुका है।
किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
महीनों की कड़ी लागत और मेहनत से तैयार फसलों के जलमग्न होने से किसान पूरी तरह टूट चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह फसलें केवल अनाज नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा थीं। फिलहाल ग्रामीण और किसान लगातार नदी के रुख पर नजर बनाए हुए हैं। यदि जलस्तर में बढ़ोतरी का यह सिलसिला जारी रहा, तो जल्द ही बाढ़ का पानी रिहाइशी इलाकों में दाखिल होकर जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर सकता है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












