बृजमनगंज के वार्ड 8 और 16 में CC रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन, अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया शुभारंभ

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज को सुंदर व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में विकास कार्यों का सिलसिला तेजी से जारी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज को सुंदर व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में विकास कार्यों का सिलसिला तेजी से जारी है। इसी कड़ी में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 16 में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए शुक्रवार को सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

हर वार्ड को गड्ढा मुक्त बनाना प्राथमिकता: अध्यक्ष

समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड को गड्ढा मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। वार्ड नंबर 8 और 16 के नागरिक लंबे समय से जर्जर सड़क और जलजमाव के कारण सीसी रोड व नाली निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे आज पूरा किया जा रहा है।”

अध्यक्ष ने आगे आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जल्द ही गुणवत्तापूर्ण सड़क और नाली का निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी और बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति

इस विकास कार्य के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद चंद्रशेखर यादव, शिव प्रसाद चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, झीनक चौधरी, राजन चौरसिया, अनिल मणि, तौलन सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.