सिद्धार्थनगर: कोटिया-गोरखपुर बस सेवा एक सप्ताह बाद पुन: बहाल, यात्रियों और छात्रों को राहत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी ब्लॉक के कोटिया से गोरखपुर के बीच बीते एक सप्ताह से ठप पड़ी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा गुरुवार से दोबारा शुरू हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी ब्लॉक के कोटिया से गोरखपुर के बीच बीते एक सप्ताह से ठप पड़ी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा गुरुवार से दोबारा शुरू हो गई है। बस संचालन बंद होने से कोटिया समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों और दैनिक शिक्षार्थियों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से की गई थी शिकायत

अचानक बस सेवा बंद होने के कारण लोगों को निजी व वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी बस सेवा बहाल करने की मांग जोर-शोर से उठाई जा रही थी। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने सेवा बहाल करने का निर्णय लिया।

समय-सारणी एवं मार्ग

यह बस प्रतिदिन सुबह लगभग 7:00 बजे कोटिया से रवाना होकर गणेशपुर, शोहरतगढ़, नौगढ़, उसका और आनंदनगर होते हुए सुबह 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलकर रात 10:00 बजे कोटिया पहुंचेगी।

बस सेवा पुनः शुरू होने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों, व्यापारियों व छात्रों ने राहत की सांस ली है और परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.