सिद्धार्थनगर: श्रीराम-जानकी मंदिर विवाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज, जांच शुरू

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास प्राथमिकी दर्ज की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास प्राथमिकी दर्ज की है। मामला नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और स्थानीय निवासी के बीच मारपीट, आभूषण गायब होने/छीनने तथा जान से मारने की धमकी से जुड़ा है।

अध्यक्ष पति का आरोप: मारपीट, तोड़फोड़ और आभूषण गायब

नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल के पति रवि अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 7, सुभाषनगर का आरोप है कि 4 सितंबर को मंदिर में कार्यक्रम के दौरान सौरभ गुप्ता ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। आरोप के मुताबिक, आरोपी ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल के इंडिकेटर तोड़ दिए। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन और हाथ का सोने का कड़ा गायब हो गया। घटना के बाद आरोपी ने रास्ते में भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

दूसरे पक्ष का आरोप: मंदिर के बाहर ले जाकर पीटा, 20 ग्राम सोने की चेन छीनी

वहीं, दूसरे पक्ष के सौरभ गुप्ता का कहना है कि वह मंदिर में व्यवस्था संभालने गए थे। आरोप है कि रवि अग्रवाल और उनके दो-तीन साथियों ने उनकी पत्नी व परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कीं। इसके बाद उन्हें मंदिर के मुख्य गेट से बाहर ले जाकर पीटा गया और उनके गले से 20 ग्राम सोने की चेन छीन ली गई। सौरभ ने राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष उमा अग्रवाल पर भी पहले मारपीट और गाली-गलौज करने का दावा किया है।

पुलिस की कार्रवाई

दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद शोहरतगढ़ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.