महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र में चौक बाजार से मिठौरा ब्लॉक जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों तरफ उगी घनी झाड़ियां और नरकट राहगीरों के लिए खतरा बन चुकी हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र में चौक बाजार से मिठौरा ब्लॉक जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों तरफ उगी घनी झाड़ियां और नरकट राहगीरों के लिए खतरा बन चुकी हैं। सड़क के किनारों पर झाड़ियां बढ़ने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और आम वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
यह मार्ग दर्जनों गांवों के आवागमन का मुख्य जरिया है, जहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सड़क किनारे झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। विशेषकर नहर पटरी से सटे हिस्सों में स्थिति अधिक चिंताजनक है, जहां जरा सा भी संतुलन बिगड़ने पर वाहन के नहर में गिरने का बड़ा जोखिम है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार मांग के बावजूद जिम्मेदार विभाग बेखबर बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से तत्काल झाड़ियों की कटाई कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













