बलिया

बलिया जनपद के तहसील रसड़ा में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के तहसील रसड़ा में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नाली, अवैध भूमि कब्जा, वरासत, राशन कार्ड और पेंशन से जुड़ी कुल 125 शिकायतें आईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कटया गांव में जमीन की नापी और नगर पालिका नगरा में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने से जुड़े मामलों पर भी उन्होंने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय, एसडीएम रसड़ा और तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













