पंचायत भवन चांदपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को पंचायत भवन चांदपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को पंचायत भवन चांदपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेश और सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शिविर में पैरालीगल वालंटियर्स सत्येन्द्र कुमार पाठक, रामसुमेर यादव, नमोनारायण यादव और अनिता चौधरी ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से 30 दिसंबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान-3.0’ के तहत लंबित मामलों का सुलह-समझौते के जरिए निस्तारण कराया जा रहा है।

इसके अलावा, 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत और नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन (15100) के बारे में भी विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे मीडिएशन सेंटर और लोक अदालत के माध्यम से अपने विवादों का निस्तारण कराकर समय व धन की बचत करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.