बुलंदशहर

बुलंदशहर जनवाद के नरौरा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल नरौरा के 50 वर्ष पूरे होने पर 3 से 5 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनवाद के नरौरा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल नरौरा के 50 वर्ष पूरे होने पर 3 से 5 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों और पुराने साथियों के साथ यादें ताजा कीं।
समारोह के पहले दिन पूर्व छात्रों ने नरौरा परमाणु विद्युत स्टेशन का भ्रमण किया और शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने गंगा आरती और जन्माष्टमी के अवसर पर भजन-कीर्तन में भाग लिया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें एनएपीएस के स्टेशन निदेशक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान पूर्व शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य दिलीप सिंह सहित पूर्व छात्र डॉ. वरदेन्द्र पंचमुखी, अनिल शर्मा, राजेश करवाल और डॉ. जया बंसल का विशेष योगदान रहा।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













