बुलंदशहर में जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, 78 शिक्षक हुए सम्मानित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिक्षक दिवस के अवसर पर बुलंदशहर में जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के 58 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20, यानी कुल 78 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिक्षक दिवस के अवसर पर बुलंदशहर में जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के 58 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20, यानी कुल 78 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद बुलंदशहर की अध्यक्ष दीप्ति मित्तल और मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण देखा, जिसमें बुलंदशहर की स्याना क्षेत्र स्थित संविलयन विद्यालय टाऊन की शिक्षिका जूली मलिक को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि दीप्ति मित्तल ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की। सीडीओ निशा ग्रेवाल ने शिक्षकों से छात्र उपस्थिति और सह-शैक्षिक गतिविधियों पर जोर देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डीआईओएस विनय कुमार और बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.