बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शनिवार शाम दानपुर गांव में भक्तिभाव और उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा मोहल्ला जोगीपाड़ा, बाबा सीताराम मणि मंदिर, मुख्य चौराहा, पुराना बस स्टैंड, तालाब मोहल्ला और पीली कोठी होते हुए गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शनिवार शाम दानपुर गांव में भक्तिभाव और उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा मोहल्ला जोगीपाड़ा, बाबा सीताराम मणि मंदिर, मुख्य चौराहा, पुराना बस स्टैंड, तालाब मोहल्ला और पीली कोठी होते हुए गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई।
बैंड-बाजों और डीजे पर बजते भक्ति भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डिबाई कोतवाल विशाल कुमार और दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस अवसर पर कमेटी सचिव गुप्ता, अंकुश गौतम, अशोक गुप्ता, विशाल गुप्ता, टीटू पंडित, प्रमोद कुमार और चुनमुन चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













