सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल: कैराना सांसद पर टिप्पणी के विरोध में बड़ौत कोतवाली पहुंचे लोग, कार्रवाई की मांग

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में अधिवक्ता आकिब चौधरी और आजाद चौधरी के नेतृत्व में गणमान्य लोगों का प्रतिनिधिमंडल बड़ौत कोतवाली पहुंचा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बागपत जनपद के बड़ौत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में अधिवक्ता आकिब चौधरी और आजाद चौधरी के नेतृत्व में गणमान्य लोगों का प्रतिनिधिमंडल बड़ौत कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि वीडियो में कैराना सांसद इकरा हसन के संदर्भ में आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को दिए पत्र में कहा कि इस तरह की भड़काऊ बयानबाजी से समाज में वैमनस्य और आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाली ऐसी सामग्री पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।

एसएचओ बड़ौत से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जावेद प्रधान, सभासद (वार्ड 22), डॉ. शालीन चौधरी, आबिद कुरैशी, सुहेब मिर्जा, शादाब खान और मोहम्मद हारिस सहित कई लोग मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.