बागपत

बागपत जनपद के शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छपरौली के शारीरिक शिक्षक भूपेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छपरौली के शारीरिक शिक्षक भूपेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिलाधिकारी अस्मिता लाल और जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
भूपेंद्र सिंह विद्यालय में विद्यार्थियों को खेलकूद, स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति जागरूक करने में निरंतर प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में कई छात्र-छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
शिक्षक भूपेंद्र सिंह के सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













