बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद नौबतपुर गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दबंगई और जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद नौबतपुर गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े दबंगई और जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक परिवार के घर में जबरन घुसकर तांडव मचाया और लाठी-डंडों के साथ-साथ लोहे की रॉड व पंच से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस अचानक हुए हिंसक हमले में पीड़ित परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












