बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले में बिजली विभाग के एक एसडीओ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के गंभीर मामलों में पूरी तरह घिर गए हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब खुद एसडीओ कृष्णा कौशिक की पत्नी ने उनके खिलाफ उच्च स्तर पर लिखित शिकायत दर्ज कराई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले में बिजली विभाग के एक एसडीओ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के गंभीर मामलों में पूरी तरह घिर गए हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब खुद एसडीओ कृष्णा कौशिक की पत्नी ने उनके खिलाफ उच्च स्तर पर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पत्नी का आरोप है कि उनके पति के पास करोड़ों की संपत्ति और बेहद मंहगी लाइफस्टाइल है, जिसमें बुलंदशहर में चर्चा का विषय बनी ‘0007’ वीआईपी नंबर की थार गाड़ी भी शामिल है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने 20 अक्टूबर को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को इस पूरे प्रकरण की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। मंत्री के सख्त रुख के बाद बिजली विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













