बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ऊंचागांव में शुक्रवार को शिक्षक और स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ऊंचागांव में शुक्रवार को शिक्षक और स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊंचागांव मतदान केंद्र पर कुल 390 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 50 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 340 मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मत डाले। मतदान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का जायजा लेते रहे, जिसके चलते पूरी मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा या अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












