बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को बलिया प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को बलिया प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने स्वयं जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी प्रक्रियाओं का जायजा लिया।

जिले के 20 मतदेय केंद्रों के अंतर्गत कुल 54 बूथों पर मतदान प्रक्रिया संचालित की गई। निरीक्षण की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय गड़वार, नगरा, सीयर, सिकंदरपुर, रसड़ा, चिलकहर, हल्दी और बैरिया समेत कई प्रमुख केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और सेक्टर अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे। प्रशासन की पैनी नजर और मुस्तैदी के चलते जिले भर में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या अव्यवस्था की शिकायत नहीं मिली।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












