औरैया

औरैया/बिधूना तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने बुधवार को नवागंतुक तहसीलदार प्रशासनिक महेंद्र सिंह एवं तहसीलदार न्यायिक शर्मनानंद से शिष्टाचार मुलाकात की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया/बिधूना तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने बुधवार को नवागंतुक तहसीलदार प्रशासनिक महेंद्र सिंह एवं तहसीलदार न्यायिक शर्मनानंद से शिष्टाचार मुलाकात की। अध्यक्ष नवीन तिवारी और महामंत्री अतुल कुमार तिवारी के नेतृत्व में वकीलों ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान बार और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, तहसील परिसर में अधिवक्ताओं व वादकारियों की समस्याओं के समाधान तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने पर सकारात्मक चर्चा हुई। बार एसोसिएशन ने दोनों अधिकारियों के सफल और न्यायपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026













