महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों और डंपर की भिड़ंत में चार लोगों की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल-महराजगंज मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-महराजगंज मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई

 

 

हादसे के दौरान तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  निचलौल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने डंपर को चिन्हित करते हुए मामले की जांच और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.