मस्जिद-मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई पर AIMIM ने जताया विरोध, कानूनी लड़ाई लड़ने का किया ऐलान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में 65 वर्ष पुराने मस्जिद और मदरसे पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में 65 वर्ष पुराने मस्जिद और मदरसे पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पार्टी नेताओं ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाने और कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है।

मंगलवार को AIMIM के प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद और मदरसे से जुड़े जिम्मेदार लोगों से मुलाकात की। नेताओं ने घटना की जानकारी जुटाने के बाद कहा कि पूरी कार्रवाई से संबंधित दस्तावेज और तथ्यों का अध्ययन किया जा रहा है, जिसके आधार पर विधिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान AIMIM के प्रदेश सचिव मौलाना अरबाब फारूकी, जिलाध्यक्ष निशात अली, विधानसभा अध्यक्ष शम्स तबरेज, शमसुउद्दीन अंसारी, अब्दुल सलाम खान, हाफिज अब्दुर रहमान, अनस खान और जावेद अंसारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.