सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के मंझरिया शिवगुलाम गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला ने पड़ोस की मां-बेटी पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के मंझरिया शिवगुलाम गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला ने पड़ोस की मां-बेटी पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

गांव निवासी नंदनी पत्नी बाबूराम के अनुसार, गत 14 अगस्त की सुबह जब वह खाना बना रही थी, तभी पड़ोस की इश्लावती और उसकी बेटी खुशबू घर में घुस आईं और गाली-गलौज करने लगीं। आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन घर से खींचकर बाहर निकाला और बच्चों के सामने लात-घूंसों व डंडों से पीटा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे व उसके बच्चों को जहर देकर मारने की धमकी दी।
शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पीड़िता ने बताया कि उसका पति मुंबई में मजदूरी करता है और वह घर पर बच्चों के साथ अकेली रहती है। घटना के बाद खौफजदा महिला बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई है। पीड़िता ने मारपीट का वीडियो होने का दावा करते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026











