संगठन सृजन अभियान से बूथ स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस: AICC ऑब्जर्वर अमित विज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सिद्धार्थनगर के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर, पंजाब के पठानकोट से पूर्व विधायक एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अमित विज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा और प्राथमिकताओं को साझा किया।

अमित विज ने बताया कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को बूथ, ग्राम, न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर तक सक्रिय बनाना है। इसके तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि निष्ठावान कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें संगठन में उचित जिम्मेदारियां सौंपी जा सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनावों के समय सक्रिय रहना नहीं, बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से सुझाव लेकर पारदर्शी तरीके से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान यूपीसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर देवेन्द्र श्रीवास्तव व अनुज कुमार सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.