सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर बस्ती के पूर्व सांसद और असम प्रदेश भाजपा के प्रभारी हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मंगलवार को सिद्धार्थनगर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर बस्ती के पूर्व सांसद और असम प्रदेश भाजपा के प्रभारी हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर मंगलवार को सिद्धार्थनगर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। जिला मुख्यालय स्थित साड़ी तिराहा पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि हरीश द्विवेदी को संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे पूर्वांचल और सिद्धार्थनगर के कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उनके दीर्घकालिक संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व से पार्टी संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, घनश्याम मिश्रा, श्यामबिहारी जायसवाल, विपिन सिंह, निशांत पांडेय, अरविंद उपाध्याय, ओम प्रकाश यादव, फूलचंद जायसवाल और जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026






















