बसपा ने मऊ में जिलाध्यक्ष बदला: जयभीम कुमार को मिली कमान, नगरपालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत

मऊ

मऊ जनपद के बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार शाम मऊ जिले में संगठनात्मक बदलाव करते हुए जयभीम कुमार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार शाम मऊ जिले में संगठनात्मक बदलाव करते हुए जयभीम कुमार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के मऊ प्रथम आगमन पर बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मंगलवार शाम करीब 7 बजे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व जिलाध्यक्ष तथा पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जयभीम कुमार को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और आगामी चुनावों के दृष्टिगत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि पार्टी हाईकमान का यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयभीम कुमार ने पार्टी सुप्रीमो मायावती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए तत्पर रहेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.