महराजगंज:सिसवा बाजार में आरएसएस का ‘युवा संवाद’: गूंजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प, भारी संख्या में जुटे युवा

सिसवा बाजार (महराजगंज)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महराजगंज के तत्वावधान में सिसवा बाजार ब्लॉक रोड स्थित विराज रिसोर्ट में भव्य ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महराजगंज के तत्वावधान में सिसवा बाजार ब्लॉक रोड स्थित विराज रिसोर्ट में भव्य ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में युवाओं के भीतर असीम राष्ट्रभाव, अनुशासन और गजब का उत्साह देखने को मिला. संवाद सत्र के दौरान प्रबुद्ध वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाशक्ति की भूमिका पर गंभीर मंथन किया.

‘Gen Z’ के आदर्श बनें भगत सिंह और रानी लक्ष्मीबाई: रमेश जी

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी यानी ‘Gen Z’ के असली रोल मॉडल रानी लक्ष्मीबाई, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और अशफाकउल्ला खान जैसे महान बलिदानी होने चाहिए. उन्होंने कहा कि इन महानायकों ने अदम्य साहस और त्याग का परिचय देकर इतिहास रचा था।

उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी और प्रभावी शक्ति हैं. युवाओं को अनुशासन, संस्कार और देशभक्ति को अपने आचरण में उतारते हुए आत्मनिर्भर व सशक्त भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी होगी.

सकारात्मक दिशा मिलने पर इतिहास रचेगा युवा: गौरव अग्रवाल

समारोह की अध्यक्षता करते हुए गौरव अग्रवाल ने कहा कि देश का युवा असीम प्रतिभा और ऊर्जा से परिपूर्ण है, आवश्यकता केवल उसकी ऊर्जा को सही और सकारात्मक दिशा देने की है. कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने किया।

बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और छात्र रहे उपस्थित

इस अवसर पर विभाग प्रचारक (सिद्धार्थनगर) राजीव नयन, सह विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक विनय, सह जिला प्रचारक रोहित, सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत, जिला कार्यवाह शिव चरण, नगर कार्यवाह अमित पुरी, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, ई. नीरज तिवारी, शशिकला सिंह, धीरज तिवारी, आशुतोष भालोटिया सहित संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. आयोजकों के अनुसार, युवाशक्ति के जागरण और सामाजिक सहभागिता की दृष्टि से यह आयोजन बेहद सफल रहा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.