तहीरापुर में जल टंकी का निर्माण एक साल से अधर में, ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का इंतजार

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत तहीरापुर में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य बीते एक साल से अधूरा पड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत तहीरापुर में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य बीते एक साल से अधूरा पड़ा है। इस कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अधर में लटकी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, परियोजना के शुरुआत में पाइपलाइन बिछाने के लिए गलियों की खुदाई की गई थी, जिनकी बाद में सही से मरम्मत तक नहीं कराई गई। यद्यपि घरों में पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं, लेकिन मुख्य पानी की टंकी का निर्माण अब तक अधूरा है। रमेश, सचिन, विनोद और संजय समेत स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ठेकेदार काम बीच में छोड़कर चला गया है, जबकि आसपास की अन्य पंचायतों में जलापूर्ति शुरू भी हो चुकी है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने की गुहार लगाई है। इस संबंध में जल शक्ति मिशन के अधिशासी अभियंता शंभू चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही कार्य पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.