मऊ

जनपद मऊ के छात्र-छात्राओं और जरूरतमंदों को कम कीमत पर आवागमन का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को रैन बसेरा के पास साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के छात्र-छात्राओं और जरूरतमंदों को कम कीमत पर आवागमन का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को रैन बसेरा के पास साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता की पहल पर एक एनजीओ के माध्यम से 200 लाभार्थियों को आधी कीमत पर साइकिलें प्रदान की गईं।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि बाजार में लगभग 5,000 रुपये में मिलने वाली रेंजर साइकिल एनजीओ के सहयोग से 50 प्रतिशत छूट पर 2,500 रुपये में दी जा रही है। 100 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ कुल 2,600 रुपये में लाभार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 600 से अधिक लोग इसके लिए पंजीकरण करा चुके हैं।
चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों के बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में सहूलियत देना और आर्थिक बोझ कम करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगली खेप आते ही शेष सभी पंजीकृत लोगों को साइकिलें वितरित की जाएंगी और अभियान जारी रहेगा।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













