जौनपुर

जौनपुर सावन के पावन अवसर पर जौनपुर स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर (सद्भावना पुल) में 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर सावन के पावन अवसर पर जौनपुर स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर (सद्भावना पुल) में 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।
यह धार्मिक आयोजन पंडित आनंद कुमार मिश्रा और पंडित शिवम मिश्रा के सानिध्य में संपन्न कराया गया, जिससे पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अक्षत मिश्रा ने मुख्य व्यवस्थापक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई, जबकि दिव्यांश श्रीवास्तव ने भी व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। आयोजकों ने सावन के इस विशेष अवसर पर पधारे सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













