लखनऊ:विनोद तावड़े बने बीजेपी के उत्तर प्रदेश प्रभारी, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सौंपी गई सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी रणनीतियों के तहत नए प्रभारियों की घोषणा की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी रणनीतियों के तहत नए प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील राज्य उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।

2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारी

राजनीतिक लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की गई यह नियुक्तियां संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के उद्देश्य से काफी अहम मानी जा रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय से जारी पत्र

मुख्यालय से जारी हुआ आधिकारिक पत्र

भाजपा केंद्रीय कार्यालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के लिए भी चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए प्रभारी व सह-प्रभारी तय किए गए हैं।

नवनियुक्त प्रभारी राज्य संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय मजबूत करने का काम करेंगे।

आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की कमान अब यही केंद्रीय नेता संभालेंगे।

इस फेरबदल से प्रदेश इकाई में चुनावी तैयारियों को और अधिक धार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.