बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना पुलिस की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना पुलिस की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुतारी गांव निवासी आरिफ पुत्र रमजान और राशिद पुत्र अलाउद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 अगस्त को ग्राम अब्दलपुर और सुतारी के जंगलों में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में चोला थाने में गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस टीम जब घेराबंदी कर रही थी, तब बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास है और इन पर हत्या तथा पुलिस टीम पर हमले जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













