महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कोर्ट में नाग पंचमी का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया, जब पोखरे में एक युवक के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कोर्ट में नाग पंचमी का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया, जब पोखरे में एक युवक के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया। डूबे युवक की पहचान करीब 32 वर्षीय बबलू चौधरी पुत्र विसुन चौधरी के रूप में हुई है।
बबलू नाग पंचमी के दिन ही परदेस से वापस अपने घर लौटे थे। उनके आने से परिवार में बेहद खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर बाद इस हादसे की सूचना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी, छोटे-छोटे बच्चे और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और मछुआरों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मछुआरों ने करीब चार घंटे तक पोखरे में कड़ी मशक्कत की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
थानाध्यक्ष सिंदुरिया ने बताया कि प्रशासन ने गोताखोरों को सूचित कर दिया है। गोताखोरों के पहुंचने पर विशेष उपकरणों की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस के अनुसार, युवक का शव बरामद होने तक उसकी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। फिलहाल गांव में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026













