लालपुर ढाका बस स्टैंड के पास दो ई-रिक्शों की भिड़ंत, एक चालक घायल

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के संपूर्णानगर मार्ग स्थित लालपुर ढाका बस स्टैंड के पास गुरुवार को दो ई-रिक्शों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ई-रिक्शा चालक घायल हो गया, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के संपूर्णानगर मार्ग स्थित लालपुर ढाका बस स्टैंड के पास गुरुवार को दो ई-रिक्शों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ई-रिक्शा चालक घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ई-रिक्शा लालपुर निवासी अखिलेश चला रहे थे, वहीं दूसरा ई-रिक्शा पलिया निवासी एक चालक चला रहा था। बताया जा रहा है कि मोड़ के पास एक-दूसरे के वाहन को न देख पाने के कारण दोनों चालकों के ई-रिक्शा आपस में टकरा गए।

दुर्घटना में पलिया निवासी चालक के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि अखिलेश का ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पलिया भेजा गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने वाहनों की अनियंत्रित गति पर चिंता जताते हुए चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.