बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को ग्राम खुदादिया में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को ग्राम खुदादिया में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में खुदादिया सहित आसपास के अनेक गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य के भागी बने।

आयोजक हेमपाल सिंह मीणा ने बताया कि उनके गांव में प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा पर इस विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह भंडारा उनके पूज्य पिता स्वर्गीय रवि शंकर पहलवान की पुण्य स्मृति में आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने पूज्य पिता की स्मृतियों को जीवंत रखना, समाज में सेवा व भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना और क्षेत्र के लोगों को एकजुट करना है।
भंडारे के दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में भक्ति, श्रद्धा और निस्वार्थ सेवा का माहौल बना रहा। स्थानीय ग्रामीणों व आगंतुकों ने आयोजन समिति के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













