जौनपुर: बारिश के कारण जर्जर दुकान का बारजा ढहा, बाल-बाल बचे लोग, बड़ा हादसा टला

जौनपुर

जौनपुर जनपद के लगातार हो रही बारिश के चलते खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के समीप एक जर्जर दुकान का बारजा अचानक भरभराकर गिर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के लगातार हो रही बारिश के चलते खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के समीप एक जर्जर दुकान का बारजा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय मुख्य मार्ग पर लोगों की आवाजाही होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन संयोगवश कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी समय से जर्जर अवस्था में खड़ी कृपाशंकर विश्वकर्मा की दुकान का बारजा बारिश के कारण बेहद कमजोर हो चुका था। शनिवार शाम अचानक तेज आवाज के साथ बारजा धराशायी हो गया, जिसे देख आसपास मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा, जिसे स्थानीय लोगों ने मलबे को हटाकर सुचारू कराया।

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के पुराने और जर्जर भवनों को खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में मौजूद अन्य जर्जर भवनों व दुकानों का सर्वे कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में होने वाले किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.