लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में दूसरी जिला सब-जूनियर एवं जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के युवा तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी में दूसरी जिला सब-जूनियर एवं जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के युवा तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बालिका वर्ग का ओवरऑल चैंपियन खिताब जेनेसिस स्पोर्ट्स क्लब ने जीता, जबकि बालक वर्ग में चिल्ड्रन्स एकेडमी ओवरऑल चैंपियन बनी।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में जेनेसिस स्पोर्ट्स क्लब की वान्या अग्रवाल को बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया। वहीं, बालक वर्ग में चिल्ड्रन्स एकेडमी के अर्जाव सिंह तोमर और श्यामक सिंह गौर को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया।
इस मौके पर मानद सचिव आकांक्षा मिश्रा, प्रतियोगिता निदेशक व लक्ष्मण पुरस्कार विजेता हिमांशु तिवारी तथा आयोजन सचिव पुलक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मानद सचिव आकांक्षा मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों का आभार जताते हुए विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













