जौनपुर
जौनपुर जनपद के सिरकोनी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा (परियांव) में कक्षा-2 के छात्र को कक्षा के अंदर बंद छोड़ने की गंभीर लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सिरकोनी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा (परियांव) में कक्षा-2 के छात्र को कक्षा के अंदर बंद छोड़ने की गंभीर लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद हरकत में आए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने सहायक अध्यापिका कृष्णा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ सिरकोनी की रिपोर्ट के अनुसार, 17 जुलाईको सोशल मीडिया और ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली थी कि छात्र विपिन निषाद करीब दो घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रहा। अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर की गई प्रारंभिक जांच में लापरवाही का यह मामला सही पाया गया। छात्र के परिजनों और ग्रामीणों ने शिक्षकों की इस घोर लापरवाही पर भारी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बीएसए ने सहायक अध्यापिका को निलंबित करते हुए निलंबन अवधि के लिए उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय परियांव से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर को सौंपी गई है।
शिक्षा विभाग की इस त्वरित कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा और दायित्वों के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, इस घटना ने विद्यालय प्रबंधन की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













