बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे Cy-Vajra अभियान के तहत गुलावठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद में साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे Cy-Vajra अभियान के तहत गुलावठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में गुलावठी पुलिस ने NCRP एवं समन्वय पोर्टल पर उपलब्ध शिकायतों का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि अभियुक्त द्वारा भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी की जा रही थी। एक बैंक खाते के खिलाफ लगभग 44,000 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत भी प्राप्त हुई।
इस संबंध में थाना गुलावठी पर मु0अ0सं0 334/26 धारा 318(4) BNS एवं 66D IT Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान 14 जुलाई 2026 को गुलावठी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कृष्ण पुत्र प्रेम सिंह निवासी मोहल्ला श्योदत्त थाना गुलावठी है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 वैभव सिंह, का0 अंकुर मलिक व का0 अंकित कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीण अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औरहवा के बड़ईया टोले से सामने आया है। pic.twitter.com/lPuUhpC40x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2026













