यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो दिनों में 363 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुई दूसरी सूची

लखनऊ

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद दो दिनों के भीतर राज्य के कुल 363 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। रविवार देर रात शुरू हुआ तबादलों का यह सिलसिला सोमवार दोपहर तक लगातार जारी रहा, जिससे प्रशासनिक गलियारों में भारी हलचल मच गई है।

रविवार देर रात जारी हुई थी 182 अफसरों की पहली सूची

Image

Image

Image

Image

Image

 

Image

 

Image

Image

Image

 

इस बड़े प्रशासनिक पुनर्गठन की शुरुआत रविवार देर रात हुई, जब शासन के आदेश पर पहली सूची जारी की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 182 वरिष्ठ और मध्यम स्तर के पीसीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए स्थानांतरित किया गया था।

सोमवार दोपहर आई 181 अधिकारियों की दूसरी बड़ी लिस्ट

Image

 

Image

 

Image

Image

 

Image

 

Image

Image

 

Image

रविवार की भारी फेरबदल के बाद सोमवार दोपहर को नियुक्ति विभाग द्वारा एक और पूरक सूची जारी की गई। इस दूसरी सूची में 181 और पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित के मद्देनजर बदला गया है। दोनों सूचियों को मिलाकर अब स्थानांतरित किए गए कुल अधिकारियों का आंकड़ा 363 तक पहुंच गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.