चौगानप

बुलंदशहरजनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौगानपुर में रविवार को कांग्रेस नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहरजनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौगानपुर में रविवार को कांग्रेस नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक इंजीनियर रवि लोधी के स्थानीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी ‘मिशन 2027’ यानी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
जनता की बुनियादी समस्याओं पर सड़क से सदन तक लड़ें लड़ाई— ज्ञानेंद्र राघव
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व उपाध्यक्ष को-ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को हर हाल में बूथ स्तर पर सक्रिय और मुस्तैद रखना है। उन्होंने कहा आगामी 2027 के चुनाव में कांग्रेस की मजबूती इस बात पर निर्भर करेगी कि हमारे कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में कितने भागीदार बनते हैं। हमें बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे आम जनता से सीधे जुड़े बुनियादी मुद्दों को प्रखरता से उठाना होगा। इन जनसमस्याओं पर जमीनी लड़ाई लड़ते हुए हमें आमजन को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ना है।”
बैठक में डिबाई के शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी सहित अन्य वक्ताओं ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के हक के लिए लड़ी जा रही लड़ाई का विशेष रूप से जिक्र किया।
नेताओं ने आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी व एससी-एसटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव व सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा राज्य में जो अथक परिश्रम किया जा रहा है, उसे हर बूथ तक पहुंचाया जाए। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे एकजुट होकर काम करें ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस को क्षेत्र में मजबूत और बेहतर परिणाम हासिल हो सकें।
बैठक में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
सांगठनिक मजबूती को समर्पित इस बैठक में मुख्य रूप से:
हाजी सिराज अहमद (नगर अध्यक्ष, डिबाई)
योगेश प्रताप सिंह राघव (ब्लॉक अध्यक्ष, डिबाई)
हामिद अली (सभासद एवं पूर्व जिला सचिव)
खातून बेगम (महिला नगर अध्यक्ष, डिबाई)
सत्य प्रकाश शर्मा (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, दानपुर)
राजेंद्र शर्मा (जिला सचिव)
इसके अतिरिक्त बैठक में चंद्रपाल सिंह, हिम्मत सिंह, पूर्व जिला सचिव रविंद्र लोधी सहित भारी संख्या में कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता, वार्ड स्तर के पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम विशुनपुरा (सिसवा बाजार इलाका) में शनिवार को सरकारी पैमाइश के दौरान जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। यहाँ राजस्व टीम (लेखपाल) की मौजूदगी में ही दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। pic.twitter.com/egloh5xbvk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2026













