अमरोहा
अमरोहा जनपद के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र से आज सुबह एक बेहद बड़ी और प्रशासनिक हलचल पैदा करने वाली खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमरोहा जनपद के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र से आज सुबह एक बेहद बड़ी और प्रशासनिक हलचल पैदा करने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट आलम मलिक को अमरोहा देहात थाना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीति में भारी उबाल देखने को मिल रहा है।
मेरठ कूच की चेतावनी के बाद एक्शन में आई पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एडवोकेट आलम मलिक और उनका संगठन लंबे समय से ललित गौतम हत्याकांड के शेष बचे हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। आलम मलिक ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी थी कि यदि शेष आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो उनका संगठन आज भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ कमिश्नरी की ओर कूच करेगा।
इस बड़े आंदोलन और कूच की भनक लगते ही पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शांति व्यवस्था भंग होने और कानून व्यवस्था के मद्देनजर अमरोहा देहात पुलिस ने आनन-फानन में रणनीति तैयार की और एडवोकेट आलम मलिक के मेरठ प्रस्थान करने से ठीक पहले ही सुबह-सुबह उनके घर की घेराबंदी कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।
घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, छावनी में बदला इलाका
एडवोकेट आलम मलिक को नजरबंद किए जाने के बाद किसी भी संभावित विरोध-प्रदर्शन से निपटने के लिए उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए यह एहतियातन कदम उठाया गया है। संगठन के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
बुलन्दशहर जनपद के ऐतिहासिक कस्बा अनूपशहर में इन दिनों प्रतिबंधित और अवैध मिट्टी खनन का काला धंधा पूरी रफ्तार से फल-फूल रहा है। क्षेत्र में मिट्टी चोरों का बोलबाला इस कदर बढ़ चुका है कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। pic.twitter.com/YSj9aaWy0c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












