बुलन्दशहर
बुलंदशहर :जनपदीय पुलिस ने माह जून में भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से गुम/खोए हुए 176 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। भारत सरकार द्वारा गुम/खोए हुए मोबाइल की रिकवरी हेतु ऑनलाइन पोर्टल CEIR बनाया गया है। इसी पोर्टल से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फोन ट्रैक कर बरामद किए।
अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर से 23, कोतवाली देहात से 10, खुर्जा नगर से 42, अनूपशहर से 16, सिकन्दराबाद से 02 सहित कुल 27 थानों की पुलिस ने मोबाइल बरामद किए।
अपने खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों ने बुलन्दशहर पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
थानावार बरामदगी का विवरण
कोतवाली नगर-23, कोतवाली देहात-10, ओरियाबाद-04, अगौता-06, सिकन्दराबाद-02, ककोड-02, स्याना-10, नरसैना-03, खानपुर-01, खुर्जा नगर-42, खुर्जा देहात-04, अरनिया-04, शिकारपुर-10, बीबी नगर-01, पहासू-01, अहमदगढ़-02, अनूपशहर-16, जहांगीराबाद-06, डिबाई-05, छतारी-02, आहार-03, गुलावठी-07, नरीसेरा-05, रामघाट-01, सलेमपुर-01, जहांगीरपुर-03, चोला-02।
*कुल 176 मोबाइल फोन*













