बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नरौरा में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड नरौरा के तत्वावधान में श्री बालाजी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर और निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल प्रखंड संयोजक राहुल भारद्वाज के नेतृत्व में हुआ।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुबोध कुमार (जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), थाना प्रभारी भुवनेश कुमार, संदीप राघव (विभाग संयोजक, बजरंग दल), योगेश वर्मा (जिला संयोजक) तथा भू प्रकाश बजाज (सह मंत्री, जिला अनूपशहर) ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र वशिष्ठ, निशांत वशिष्ठ, दिनेश उपाध्याय, संजीव यादव और धर्मवीर सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोपहर 2 बजे तक कुल 28 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। विशेष रूप से थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।













