महराजगंज
महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया लगभग 10 किलोग्राम वजनी पीतल का घंटा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार थाना चौक पर दर्ज मुकदमा संख्या 111/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सुग्रीव पुत्र चिन्नी, निवासी ग्राम सवरेजी, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष, को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी का पीतल का घंटा बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि बरामद घंटे का वजन लगभग 10 किलोग्राम है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल मनोज यादव तथा कांस्टेबल विनय यादव की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












