खुर्जा में चेतना वंदना मिशन का आयोजन, ‘वंदे मातरम’ के शाब्दिक अर्थ को धरातल पर उतारने पर दिया गया बल

बुलंदशहर

बुलंदशहर खुर्जा राष्ट्रीय हित में समर्पित क्रांतिकारियों द्वारा संचालित ‘चेतना वंदना मिशन’ के कार्यक्रम का आयोजन आज खुर्जा में किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर समाजसेवी एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारी गौरव जयराम को प्राप्त हुआ।

 

कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने राष्ट्रीय गीत के शाब्दिक अर्थों को जन-जन तक पहुंचाने और उसे धरातल पर उतारने पर बल दिया। वक्ताओं का कहना था कि राष्ट्रभक्ति केवल नारों तक सीमित न रहे, बल्कि सेवा और समर्पण के रूप में दिखाई दे।

 

इस अवसर पर गौरव जयराम ने कार्यक्रम के आयोजक चेतन शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चेतन शर्मा के प्रयासों से यह कार्यक्रम लगातार 7वीं बार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है, जो युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

 

गौरव जयराम प्रधान, भाईपुर ने अपने को समाजसेवी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ही देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। वह उत्तर प्रदेश सचिव, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस तथा खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष, प्रधान संगठन के पद पर भी हैं।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल को तिरंगे के रंगों से सजाया गया था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.