23 अगस्त को गुलावठी में गूंजेगा समाजवादी नारा: अखिलेश यादव के स्वागत व PDA सम्मेलन स्थल का किया गया निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर गुलावठी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। 23 अगस्त को गुलावठी में प्रस्तावित PDA सम्मेलन एवं अखिलेश यादव के भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।

इसी कड़ी में कार्यक्रम के प्रस्तावित स्थल का पूर्व विधायक जितेंद्र यादव के साथ पार्टी नेताओं ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद , वरिष्ठ नेता फिरे सिंह प्रजापति तथा ‘टीम अनिल कुमार चरौरा’ के पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नेताओं ने स्थल की क्षमता, बैठने की व्यवस्था, मंच, साउंड और सुरक्षा सहित सभी बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में PDA सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में पहुंचकर पार्टी को अपना समर्थन देगी।

 

कार्यकर्ता अभी से ही गुलावठी को समाजवादी रंग में रंगने की तैयारियों में जुट गए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.