सिद्धार्थनगर पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई: इंडो-नेपाल बॉर्डर से ई-रिक्शा पर लदा भारी मात्रा में रिफाइंड तेल व नमक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ सिद्धार्थनगर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। आज इंडो-नेपाल बॉर्डर पर लोटन थाना पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल करते हुए सीमा पार नेपाल ले जाए जा रहे भारी मात्रा में रिफाइंड तेल और नमक की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल हो रहे एक ई-रिक्शा सहित एक अभियुक्त को दबोचने में सफलता पाई है।

​यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी  सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा की अगुवाई वाली टीम द्वारा अंजाम दी गई।

बड़हरा गांव के पास पगडंडी से हुई बरामदगी

​थाना लोटन पुलिस टीम आज सीमाई इलाकों में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहद ग्राम बड़हरा के पास नेपाल देश को जाने वाली पगडंडी के रास्ते से अवैध रूप से खाद्य सामग्री ले जा रहे एक ई-रिक्शा को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में रिफाइंड तेल और नमक बरामद हुआ।

बरामद सामान व वाहन का विवरण:

  • रिफाइंड तेल: 325 किलोग्राम (45 गत्ता 650 ML की एवं 05 गत्ता 325 ML की)
  • नमक: 50 किलोग्राम (02 बोरी)
  • वाहन: 01 अदद ई-रिक्शा

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:

  • प्रवीन प्रजापति पुत्र सुरेश प्रसाद, निवासी- धरमौली, थाना कोतवाली लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर।

कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

​थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि बरामद किए गए ई-रिक्शा और सभी माल को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए धारा-11 कस्टम अधिनियम (Custom Act) के अंतर्गत कस्टम कार्यालय, ककरहवा भेज दिया गया है। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्त और सख्त कर दी गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.