बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करोरा में आज बच्चों एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करोरा में आज बच्चों एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में बुजुर्गों का भी विशेष ध्यान रखा गया। तेज धूप और गर्मी से बचाव हेतु सम्मानित बुजुर्गों को छाते वितरित किए गए।

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य भाई संजय सिंह कश्यप जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संकल्प “खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया” को साकार करने की दिशा में यह निरंतर प्रयास जारी है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के बच्चे शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपने परिवार, गाँव और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के दौरान खेल सामग्री पाकर बच्चे और युवा बेहद उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने इसे सराहनीय कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की अपील की।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *