बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी सिलसिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दोनों जनपदों की सीमाओं को जोड़ने वाले प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का बारीकी से लिया जायजा

संयुक्त निरीक्षण के दौरान दोनों जिलों के कप्तानों ने कांवड़ मार्ग पर यातायात प्रबंधन, डायवर्जन प्वाइंट्स, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आम जनता को जाम से न जूझना पड़े और शिवभक्तों को भी सुगम रास्ता मिले।

तीसरी आंख और ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी: एसएसपी

एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कांवड़ियों के आवागमन वाले रूटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरों और पीएसी के जवानों की मदद से 24 घंटे पैनी निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: एसपी हापुड़

वहीं, एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने निरीक्षण के दौरान मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, आस्था का सम्मान और उनकी सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोनों जिलों की पुलिस आपस में बेहतर समन्वय (तालमेल) बनाकर काम करेगी ताकि पूरी यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *